Site icon Khabribox

बागेश्वर: 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, दिया जल संरक्षण का संदेश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विश्व जल दिवस पर बीते कल बुधवार को 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।

जल संरक्षण का दिया संदेश

जिसमें एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती और एडम ऑफिसर रविंद्र भंडारी के निर्देशन में कैडेट्स ने नगर से सरयू-गोमती संगम तक जागरूकता रैली निकाली। इस कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज, राइंका, सरस्वती शिशु मंदिर इंका के कैडेट्स ने भागीदारी की। साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया।

Exit mobile version