Site icon Khabribox

बागेश्वर: 28 और 29 मार्च को नगर में पहली बार आयोजित होगा चंडिका महोत्सव

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्र चल रही है। जिसमें मंदिरों में सुबह-शाम भजन कीर्तन की गूंज है। वहीं बागेश्वर में नगर व्यापार संघ की ओर से नगर के चंडिका मंदिर में चैत्र नवरात्र पर चंडिका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

चंडिका महोत्सव का आयोजन

यह आयोजन आज 28 और 29 मार्च को किया जाएगा। पहली बार इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया है कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ जिले के युवा कलाकार और विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे।

Exit mobile version