Site icon Khabribox

बागेश्वर: एसओजी की टीम ने चार पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के विरुद्ध पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसके बावजूद भी कुछ लोग नशे की चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं।

पुलिस की कार्यवाही

यहां एसओजी की टीम ने चार पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने अभियान चलाकर कांडा रोड से गाड़गांव जाने वाले पुल के पास प्रदीप भट्ट पुत्र प्रताप भट्ट निवासी फल्टनिया भागीरथी के पास से 144 पव्वे देशी मसालेदार गुलाब, 48 पव्वे विदेशी शराब पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Exit mobile version