Site icon Khabribox

बागेश्वर: अराजक तत्वों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के कार को पंहुचाया नुकसान, तोड़े शीशे

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सेवानिवृत आईएएस और हिमालय ट्रस्ट के सचिव अनिल बहुगुणा की कार को अराजक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है।

कार के शीशे तोड़े

मिली जानकारी के अनुसार हिमालया ट्रस्ट के सचिव और सेवानिवृत आईएएस अनिल बहुगुणा, हिमालया ट्रस्ट और जेएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने गरुड़ आए हुए हैं। उनकी निजी कार सोमवार की रात हिमालय ट्रस्ट के पास खड़ी थी। रात में अराजक तत्वों ने कार के शीशे तोड़ने के साथ ही कार के अंदर रखी कुछ सामाग्री और गिफ्ट चुरा लिए। इसकी सूचना बीते कल मंगलवार को पता चलीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version