Site icon Khabribox

बागेश्वर: टनकपुर से क्योनी तक निकाली जाएगी पदयात्रा

गरुड़ (बागेश्वर) से जुड़ी खबर सामने आई हैं। यहां समाजसेवी सरला बहन की जयंती समारोह के दूसरे दिन बैठक हुई ‌

पदयात्रा पर लगी मुहर

जिसमें अनासक्ति आश्रम में सरला बहन की पुस्तक पर्वतीय विकास की सही दिशा पर गहन चिंतन मनन किया गया। इस संगोष्ठी में टनकपुर से क्योनी तक पदयात्रा निकालने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। संगोष्ठी में टनकपुर से क्योनी तक पदयात्रा निकालने पर मुहर लगी है।

यह लोग रहें मौजूद

संगोष्ठी में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजीव लोचन साह, बची सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध जडेजा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सदन मिश्रा, गोपाल, डाॅ. वसुधा पंत, विजय शंकर शुक्ल, दिनेश लाल, राजीव नयन बहुगुणा, समीर रतुड़ी, इंद्रेश मैखुरी, पीसी तिवारी, प्रभात ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version