Site icon Khabribox

बागेश्वर: गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी रास्तों में सफर‌ करना खतरनाक हो गया है। आए दिन सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं बागेश्वर तहसील क्षेत्र के कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर एक पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार ग्राम कालागढ़, ओखलकांडा (नैनीताल) निवासी गौरव मेवाड़ी पुत्र वीरेंद्र सिंह मेवाड़ी रविवार सुबह करीब नौ बजे हल्द्वानी से पिकअप वाहन में शटरिंग का सामान लेकर कर्मी की ओर जा रहा था। सरण से पहले गोदियाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Exit mobile version