Site icon Khabribox

बागेश्वर: कनलगढ़ नदी में बनने वाले मोटर पुल का हुआ भूमि पूजन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विधायक सुरेश गढ़िया ने विधानसभा क्षेत्र के हरसीला-पुड़कूनी सड़क को चचई मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कनलगढ़ नदी में बनने वाले मोटर पुल का भूमि पूजन किया।

विधायक सुरेश गढ़िया ने किया मोटर पुल का किया भूमि पूजन

बीते कल सोमवार को विधायक गढ़िया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 24 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल का निर्माण 89.02 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राउमावि अर्नसा में 77.32 लाख की लागत से निर्मित आर्ट क्राफ्ट, कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय कक्षों के भवन का भी लोकार्पण किया।

Exit mobile version