Site icon Khabribox

बागेश्वर: डीएम ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने लिया वेयर हाउस का जायजा
बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आज गुरुवार को वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।

सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतें

इस दौरान उन्होंने ईवीएम,वीवीपैट व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version