Site icon Khabribox

बागेश्वर: कल 02 जून से 08 जून तक बंद रहेगा माल रोड का पेट्रोल पंप, जानें वजह

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में नगर के माल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप कुछ दिन बंद रहेगा।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार नगर के माल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में कल दो जून से नवीनीकरण और मशीन बदलने का काम होना है। इसके चलते दो से आठ जून तक पंप बंद रहेगा। इस दौरान पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इससे मुख्य पंप के बंद रहने से वाहन चालकों को कांडा मार्ग, आरे, बिलौना, द्यांगण के पेट्रोल पंप में जाना पड़ेगा।

Exit mobile version