Site icon Khabribox

बागेश्वर: सीएमओ कार्यालय में औषधि भंडार भवन बनकर तैयार, डीएम ने किया लोकार्पण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सीएमओ कार्यालय में औषधि भंडार भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका रविवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी ने जिला योजना से 34.30 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की-

यहां कोविड काल में जिले में औषधि भंडार कक्ष नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां और वैक्सीन आदि सामग्री को रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते जिलाधिकारी ने औषधि भंडार भवन के निर्माण के लिए जिला योजना से 34.30 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की। ग्रामीण निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कार्य करवाया। जिसके बाद अब यह भवन बनकर तैयार हो गया है।

Exit mobile version