Site icon Khabribox

बागेश्वर: इलाज के दौरान बंगाल इंजीनियरिंग के जवान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बंगाल इंजीनियरिंग के जवान का इलाज‌ के दौरान निधन हो गया है।‌‌ वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जवान का निधन-

रवाईखाल क्षेत्र के बुड़गड़ गांव निवासी मुुकेश सिंह पुत्र पूरन सिंह बंगाल इंजीनिरिंग की 236 बटालियन में तैनात थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जवान का इलाज कमांड हाॅस्पिटल चंडीगढ़ में चल रहा था। जवान का सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

Exit mobile version