Site icon Khabribox

बागेश्वर: शाॅपिंग मॉल के विरोध में व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, की यह मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर में शॉपिंग मॉल के खुलने ‌पर व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। जिस पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मुखर हो गया है।

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-

इस संबंध में व्यापार मंडल की जिला इकाई ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि बागेश्वर नगर की आबादी मात्र पच्चीस हजार है। अधिकतर दुकानदार किराए की दुकान लेकर बैंक लोन की मदद से कारोबार कर रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से अधिक आबादी वाले शहरों में ही मॉल खोले जाने या सभी छोटे व्यापारियों के लिए भी मॉल के समान कीमत में सामान उपलब्ध कराने की नीति बनाने को कहा। व्यापारियों ने बागेश्वर जैसे छोटे नगरों में मॉल खुलने पर रोक लगाने और एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में ही मॉल खोलने की अनुमति देने की मांग की।

छापेमारी के नाम पर किया जा रहा उत्पीड़न-

प्रांतीय व्यापार मंडल जिलाई इकाई ने जीएसटी अधिकारी पर छापेमारी के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। बगैर उन्हें विश्वास में लिए की गई कार्रवाई असंवैधानिक है। इस तरह की कार्रवाई भविष्य में की गई तो व्यापारी उसका कड़ा विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।

यह लोग रहें मौजूद-

इस दौरान जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, संरक्षक नवीन लाल साह, महासचिव देवेंद्र अधिकारी, अशोक सिंह दफौटी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version