Site icon Khabribox

बागेश्वर: अपनी मांगों को लेकर नर्सेज संगठन का विरोध जारी, बांह पर काला फीता बांधकर किया कार्य

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नर्सो का अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन जारी है। जिसमें प्रदेश में स्टाफ नर्स के 2621 पदों पर वर्षवार के माध्यम से नर्सिंग भर्ती जल्द करवाने में हो रही देरी को लेकर संविदा एवं बेरोजगार नर्सेज संगठन के सदस्यों ने दूसरे दिन भी विरोध जताया।

कहीं यह बात-

स्टाफ नर्सों का कहना है कि पिछले 10-15 वर्षों से संविदा, उपनल, एनएचएम सहित अन्य आउटसोर्स के माध्यम से स्टाफ नर्स पूरे प्रदेश में दुर्गम, अति दुर्गम, पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों में सैवा दे रहे हैं। कई लोग भर्ती का इंतजार करते हुए निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से पिछले दो साल से भर्ती नहीं कराई गई है। शासन से भर्ती के लिए 12 दिसंबर 2020 को विज्ञप्ति निकली थी। इसके बाद से तीन बार लिखित भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति को निरस्त किया जा चुका है। जिस पर नर्सों ने बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया।

आन्दोलन की चेतावनी-

स्टाफ नर्सों ने भर्ती की मांग के लिए 27 जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Exit mobile version