Site icon Khabribox

बागेश्वर: 10वीं व 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को आवेदनपत्र उपलब्ध कराने के लिए बनाए अग्रसारण केंद्र, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल, इंटर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया के लिए अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 14 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं।

14 अग्रसारण केंद्र-

जिसमें जीआईसी बागेश्वर, जीजीआईसी बागेश्वर, जीआईसी कांडा, जीआईसी गरुड़, जीआईसी सौंग, जीआईसी कपकोट, इंटर कॉलेज हरसीला, जीआईसी काफलीगैर, जीआईसी कौसानी, जीआईसी कर्मी, जीआईसी मैगड़ीस्टेट (नवीन), इंटर कॉलेज शामा (नवीन), इंटर कॉलेज सनेती (नवीन), जीआईसी देवलधार (नवीन) केंद्र शामिल हैं।

यह होगा अनिवार्य-

इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों आवेदनपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही अग्रसारित करने में आने वाली परेशानियों को सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए व्यक्तिगत आवेदन-पत्र उन्हीं परीक्षार्थियों के स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने कक्षा 11 की परीक्षा उत्तीर्ण की कर ली हो या वह 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों। 10वीं की व्यक्तिगत परीक्षा में उन परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र स्वीकार किए जाएंगे जिन्होंने नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो या वह 10वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों।

Exit mobile version