Site icon Khabribox

बागेश्वर: नाला पार कर घर जा रहा युवक नदी में बहा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से नाले और नदियां भी उफान पर है।

नदी में बहा युवक, मौत-

इसी बीच बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर मनोज राम (32) पुत्र नैन राम निवासी जैसर नाले को पार कर घर जा रहा था। तभी लखनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से नाले में एकाएक पानी बढ़ गया। जिस पर युवक नाले के तेज बहाव में आने के बाद गोमती नदी में बह गया। युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही जैसर की प्रधान चंपा पांडे, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील पांडे और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव सिमार के पास बरामद किया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version