Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, खोजबीन जारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी।

नदी में कूदा युवक-

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बागेश्वर नगर के झूलापुल से सरयू नदी में छलांग लगी दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 9.40 बजे जिला कंट्रोल रूम को एक युवक के सरयू नदी पर बने झूलापुल से नदी में कूदने की सूचना मिली। बतातें हैं कि नदी में काफी देर तक युवक का सिर दिखाई दे रहा था लेकिन नदी का जलस्तर इतना बढ़ा हुआ था कि कोई भी नदी में बह रहे युवक को बचाने का साहस नहीं जुटा पाया। युवक की पहचान पवन उर्फ लारा (28) पुत्र भगत राम निवासी बनखोला नियर ट्रामा सेंटर बागेश्वर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम ने नदी में युवक की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। जिसकी खोजबीन जारी है।

Exit mobile version