Site icon Khabribox

बागेश्वर: आपस में भिड़े स्कूली छात्र, दो घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई हैं। यहां राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में छात्रों के दो गुट आपस में लड़ने लगे। जिसमें दो छात्र घायल हो गए।

दो छात्र घायल-

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर के विद्यालय की छुट्टी के बाद सभी विद्यार्थी घर को जा रहे थे। अचानक विद्यालय के गेट में छात्रों के दो गुट आपस में लड़ने लगे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि झगड़े के कारणों का पता नहीं चला है। इस घटना में दो छात्रों को चोट लगी थी, जिनका सीएचसी बैजनाथ में उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्रों की लड़ाई की सूचना के बाद पुलिस विद्यालय में गई थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Exit mobile version