Site icon Khabribox

बागेश्वर: राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राहुल गढ़िया का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में जिले‌ के ‌मुक्केबाज राहुल गढ़िया का चयन हुआ है।

क्षेत्र में खुशी की लहर-

मूल रूप से कपकोट के तोली गांव निवासी राहुल वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में नवीं कक्षा के छात्र हैं। राहुल कर्नाटक के बेल्लारी में 19 से 25 मई तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 48-52 किलो भार वर्ग में खेलेंगे। उनके चयन‌ पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version