Site icon Khabribox

बागेश्वर: बारिश का कहर: भारी बारिश से सड़क व आवासीय मकान ध्वस्त

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसिबते लेकर आ रही हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।

बारिश का कहर-

यहां जिले में शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक हुई तेज बारिश से जिले के नंदीगांव में आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा होने पर परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए, इससे जनहानि होने से बच गई। वहीं तेज बारिश से बागेश्वर-कपकोट सड़क आरे के पास पहाड़ी दरकने से आठ घंटे तक बाधित रही। जिले की 19 सड़कें मलबा गिरने से बंद रहीं। सात सड़कों पर यातायात बहाल हो गया। जिसके चलते 12 सड़कें अब भी बंद हैं।

Exit mobile version