Site icon Khabribox

बागेश्वर: लगातार हो रही बारिश के चलते छह सड़कें बंद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में रविवार की शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही है।

बारिश का कहर-

जिसके चलते बारिश से जिले की छह सड़कें बंद हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-गिरेछनी, कांडा-रावतसेरा, कमेड़ी-पाये, पोथिंग-भगवती मंदिर, भयूं-गुलेर, डंगोली-सैलानी और बिजौरीझाल-ओखल्सों अमार्ग बंद हो गया है। इनमें से दो सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं, अन्य में मलबा आ गया है। वहीं बंद मार्ग को खोलने का काम जारी है।

Exit mobile version