Site icon Khabribox

बागेश्वर: अज्ञात कारणों के चलते युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले की एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे युवती की मौत हुई।

युवती की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत-

जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक बागेश्वर जिला निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालात बिगड़ता देखे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन बीते रविवार को उपचार के लिए युवती को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर शाम युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती ने किन कारणों से विषाक्त पदार्थ खाया, इसका पता नहीं चला है।

Exit mobile version