Site icon Khabribox

बागेश्वर: इस दिन होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागनाथ मंदिर परिसर में चुनाव की तिथि के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

14 सितंबर को होंगे चुनाव-

इस संबंध में जिलाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आठ सितंबर को कत्यूर बाजार में नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नौ सितंबर को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में नामांकन पत्र जमा होंगे। 10 सितंबर को नाम वापसी, 11 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 12 सितंबर को नमूना मतपत्र का वितरण प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में किया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतों की गिनती होगी और नगर की नई व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

Exit mobile version