Site icon Khabribox

बागेश्वर: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर किया प्रर्दशन

बागेश्वर में उत्तराखंड राज्य अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। जिसमें शुक्रवार को भी बागेश्वर में कर्मचारियों ने 20 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। वहीं अल्मोड़ा में भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी है।

मांगों को लेकर आंदोलन-

बागेश्वर में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। 20 सितंबर को जिलेभर के कर्मचारी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रणनीति तैयार करेंगे। संगठन के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें कर्मचारी प्रदेश सरकार से डाउनग्रेड वेतन के अन्यायपूर्ण निर्णय को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल करने, वैयक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति का सोपान बढ़ाने, 4800 ग्रेड वेतन में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित करने, अभियंत्रण विभागों में वेतन विसंगति को दूर करने आदि मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

Exit mobile version