Site icon Khabribox

बागेश्वर: खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी युवती, मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कपकोट थाना क्षेत्र के सुमगढ़ गांव की एक युवती खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

आग में झुलसी युवती-

जानकारी के अनुसार सुमगढ़ निवासी 19 वर्षीय जानकी पांडा युवती घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय उसके परिवार वाले खेत में गए थे। वहीं आपसास के लोगों ने मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी। साथ ही आग बुझाने की कोशिश भी की। जिसके बाद घर पहुंचने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version