Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिहादियों के खिलाफ हिंदूवादी संगठन मुखर, दी आंदोलन की चेतावनी

जिहादियों के खिलाफ हिंदूवादी संगठन मुखर होने लगा हैं। नाराज हिंदुओं ने ऐसे संगठनों का पुतला दहन किया। सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

जिहादी कट्टरता व हिंसा से देश में अराजतका होने लगी

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिहादी कट्टरता व हिंसा से देश में अराजतका होने लगी है। इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं के घरों को जला रहे हैं। इतना हीं नहीं लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। भारत जैसे देश में इस तरह की अराजकता सहन नहीं की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शरि सिंह मलड़ा, संजय नेगी, कुंदन टंगड़िया, हितेंद्र धपोला, योगेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह नीरज आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version