Site icon Khabribox

बागेश्वर: 21 अगस्त तक होगा मतदाता सूचियों की जांच / सत्यापन कार्य, लोगों से की यह अपील

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का बीएलओ (मतदेय स्थल स्तरीय अधिकारियों) द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच / सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, सत्यापन कार्य 21 अगस्त, 2023 तक सम्पादित किया जाना है।

परिवार के सदस्यों के नामों की सही जानकारी देने में करें सहयोग

अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल ने जनपद के समस्त आम नागरिकों/मतदाताओं से घर-घर आ रहे बीएलओ को अपने तथा परिवार के सदस्यों के नामों की सही-सही जानकारी देते हुए उन्हें सहयोग प्रदान करने की अपील की है। इस अवधि में यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है या मतदाता की मृत्यु / स्थानान्तरण हो गया है अथवा मतदाता के नाम में किसी प्रविष्टि में सुधार करना है तो इस अवधि में बीएलओ द्वारा संबंधित पात्र नागरिक / मतदाता से निर्धारित प्रारूप 6,7 एवं 8 पर दावें / आपत्तियां भी प्राप्त किये जायेंगे।

इस टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क

उन्होंने सभी से घर – घर आ रहे बीएलओ को सहयोग प्रदान करते हुए मतदाता सूची में अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होने की पुष्टि कर लेने को कहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क करने को कहा है।

Exit mobile version