Site icon Khabribox

बागेश्वर: अब पूरी दुनिया देखेगी इस लोकगायिका के सुरों का जलवा, सबसे बड़े मंच कोक स्टूडियो ने किया आमंत्रित

बागेश्वर की जागर गायिका कमला देवी के सुरों का जादू पूरी दुनिया देखेगी। 51 साल की कमला देवी को कोक स्टूडियो ने आमंत्रित किया है।

19 और 20 फरवरी को होगी कार्यक्रम की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोक स्टूडियो की ओर से कमला देवी को मुंबई आमंत्रित किया गया है। कोक स्टूडियो में 19 और 20 फरवरी को उनके कार्यक्रम की शूटिंग होगी जिसके बाद उनके गीतों को कोक स्टूडियो की ओर से रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला कुमाऊंनी लोक संगीत की पहली गायिका होंगी जो कोक स्टूडियो में कुमाऊं की प्रसिद्ध राजूला-मालूशाही की अमर प्रेम कहानी और पारंपरिक लोकगीत गोपुली बौराणा प्रस्तुत करेंगी।

कई कार्यक्रमों में दी है अपनी प्रस्तुति

गरुड़ के लखनी गांव की कमला देवी का मायका रवाईखाल के बिजोरीझाल में हैं। उनके पिता बिर राम जागर और हुड़किया बोल गायक थे। लोक गायन की यह विधा उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। लोक गायिका कमला देवी ने आकाशवाणी अल्मोड़ा, देहरादून और लखनऊ दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं।

Exit mobile version