Site icon Khabribox

बागेश्वर: 15 लीटर कच्ची शराब के साथ चौकी रीमा पुलिस टीम ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी कपकोट के  निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करनें वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं  प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार-

इसी क्रम में दिनाँक- 30.11.2021 को उ0नि0 प्रहलाद सिंह, चौकी प्रभारी रीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत  दो संदिग्ध व्यक्ति धन बहादुर पुत्र सेतु बहादुर निवासी जाजरकोट थाना दशहरा, जिला जाजरकोट नेपाल हाल निवासी  रीमा, थाना॒- कपकोट। 2- रतन बहादुर थापा पुत्र तिलक बहादुर थापा निवासी वार्ड न॰2 पोस्ट -आफिस झामा, जिला -जाजरकोट नेपाल* हाल निवासी रीमा थाना – कपकोट से दौराने उक्त चैकिंग अभियान के क्रम में क्रमशः 4ली॰ एवं 11ली॰ कुल 15 लीटर कच्ची शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर चौकी रीमा में उक्त दोनों  व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0-103 /21, 104/21 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरण-

1- आरक्षी हेम चन्द्र पाठक, 2. आरक्षी चालक नैन राम, HG. मनोहर राम शामिल रहे।

Exit mobile version