Site icon Khabribox

बागेश्वर: विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी पार्वती दास

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपुचनाव में विजयी रहीं पार्वती दास आज विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी।

11 बजे होगा शपथ ग्रहण

विधानसभा भवन में स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा की बागेश्वर सीट कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हो गई थी। हाल में संपन्न हुए इस सीट के उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा।

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों के अंतर से था हराया

उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को 2405 मतों से जीत दर्ज हुई थी। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों के अंतर से हराया था। इस क्रम में तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी (SP), उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (UPP) के उम्मीदवार हजार के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच सके।

चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई थी सीट

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीधे मुकाबले में भाजपा की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार रहे।

Exit mobile version