Site icon Khabribox

बागेश्वर: मोर को रास आ रहीं पहाड़ों की आबोहवा, कैमरे में कैद हुई फोटो

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में मोर की मौजूदगी देखी गई है।

मोर पर नजर बनाए हैं विभाग

मिली जानकारी के अनुसार मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाला मोर अब पहाड़ों में भी देखा जाने लगा है। मोर को अब यहां की आबोहवा पसंद आने लगी है। यहां पहले मोर बागेश्वर में दिखा, लेकिन अब उससे भी अधिक ऊंचाई वाले कपकोट के खर्कूगुलेर में मोर दिख रहा है। जो लोगों के बीच कोतूहल का विषय बना हुआ है। चीड़ के पेड़ में बैठे मोर को लोगों ने कैमरे में कैद किया है।

Exit mobile version