Site icon Khabribox

बागेश्वर: गुलदार के बढ़ते आतंक से दहशत में लोग

बागेश्वर में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

पकड़ने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के वजयुला, तिलसारी, छटिया, सालमगढ़ में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। जिसकी वजह से स्कूली बच्चों और राहगिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि उनके क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और पिंजरे लगाए जाएं।

Exit mobile version