Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू पुल से गोमती पुल तक जाम रहने से लोग परेशान


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ आए दिन बीच बाजार में पेट्रोल पंप होने से सरयू पुल से लेकर गोमती पुल तक जाम रहता है। इससे लोग परेशान हैं।

पुलिस से जाम से निजात दिलाने की मांग-

यहां सोमवार को सबसे अधिक जाम लगता है। इस सोमवार को भी सरयू पुल से लेकर गोमती पुल तक दिन में कई बार जाम लगा। एक भी वाहन तेल भराने के लिए पंप पर आता है तो जाम लगना शुरू हो जाता है। जिस पर लोगों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। 

Exit mobile version