Site icon Khabribox

बागेश्वर: बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान

बागेश्वर नगर क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। यहां शहर में पिछले एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। छोटे से फॉल्ट को खोजने में ऊर्जा निगम के ठेकेदार घंटों समय बर्बाद कर रहे हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।

दी आंदोलन की चेतावनी-

वही सोमवार को कठायतबाड़ा क्षेत्र में पांच घंटे आपूर्ति ठप रही। उन्होंने ऊर्जा निगम से सेवा सुचारू करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण लाइन में फाल्ट आ रहा है। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है।

Exit mobile version