Site icon Khabribox

बागेश्वर: पेयजल संकट गहराने से लोग परेशान, दी यह चेतावनी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में मंडलसेरा के भुल्यूड़ा में पानी का संकट बना हुआ है। जिससे लोग परेशान है।

दिया ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भुल्यूड़ा तोक में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट बढ़ने लगा है। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान में ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि जल्द जल संकट दूर नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

रहे मौजूद

इस मौके पर विशन राम, गोविंद नाथ, संजय कुमार, सुंदर राम, किशन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। 

Exit mobile version