Site icon Khabribox

बागेश्वर: ध्यान रखें: सोशल मीडिया पर भालू को लेकर दी गलत जानकारी तो होगी सख्त कार्रवाई

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों कुछ जिलों में गुलदार के साथ भालू का आतंक बना हुआ है ‌ ऐसे में सोशल मीडिया पर भालू की गलत जानकारी को लेकर व फोटो डालने वालों पर अब वन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

विभाग की नजर

जानकारी के अनुसार इस संबंध में गलत जानकारी डालने पर विभाग ने दो लोगों को चेतावनी दी है। यदि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें एक ने एआई जनरेट फोटो तो दूसरे ने रुद्रप्रयाग जिले के भालू की धमक को बागेश्वर में दिखा दिया है। ऐसे लोगों की वन विभाग जांच कर रहा है।

Exit mobile version