Site icon Khabribox

बागेश्वर: पुलिस का एक्शन, अवैध स्मैक के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में दिनांक- 05.01.2025 को कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान बायपास रोड नीलेश्वर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पंकज कुमार उर्फ अनार पुत्र मोहन राम निवासी कठायतवाड़ा, थाना कोतवाली बागेश्वर, उम्र 20 वर्ष को संदिग्ध दिखाई देने पर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति के पास 03.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

किया गिरफ्तार

जिस पर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में
मु0अ0सं0-02/25 अन्तर्गत धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

SOG/ANTF पुलिस टीम रहीं शामिल

01- SOG प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान।
02-हे0का0 राजभानु।
03- का0 रमेश सिंह।(ANTF)
04- का0 भुवन बोरा।
05- का0 चालक राजेंद्र कुमार।

Exit mobile version