Site icon Khabribox

बागेश्वर: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 411 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कपकोट पुलिस ने एक युवक को 411 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान सौंग-मुनार रोड स्थित खाइबगड़ पुल के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी करने पर 48 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र फते सिंह निवासी ग्राम कर्मी की स्कूटी नंबर यूके-04-एस-6515 पर 411 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी को वाहन समेत थाने में लाई। थाने में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

भेजा अल्मोड़ा जेल

वहीं गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Exit mobile version