Site icon Khabribox

बागेश्वर: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर/कपकोट में पुलिस का नशे‌ के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर पुलिस की एसओजी की टीम ने कपकोट में 378 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीते बुधवार को एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कपकोट आईटीआई भवन से आगे कबाड़ गोदाम के पास सड़क पर भरत राम निवासी मणिगांव पोस्ट दोफाड़, थाना कपकोट बाइक (पल्सर) संख्या यूके 05 ए 2644 से 378 ग्राम चरस परिवहन करते हुए पाया गया। युवक को गिरफ्तार कर बाइक भी सीज की।

केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version