Site icon Khabribox

बागेश्वर: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब के साथ एक दबोचा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर अक्षय प्रह्लाद कोंडे के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दि0-04.10.2023 को थानाध्यक्ष कांडा के निर्देशन में थाना कांडा पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दौरान भूपेश सिंह माजिला पुत्र किशन सिंह माजिला निवासी ग्राम पंगचौडा थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष को जेठाई तिराहे पर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध  थाना काण्डा में FIR No- 22/2023,  धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम का विवरण

1.आरक्षी लक्ष्मीदत
2. आरक्षी वीरेंद्र सिंह ।

Exit mobile version