Site icon Khabribox

बागेश्वर: पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में झिरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सैंज में जागरूकता अभियान चलाया गया।

किया जागरूक

जिसमें आज थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सैंज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व बढ़ते साइबर आपराधों से बचाव को जागरूक किया गया। साथ ही दुर्घटना में घायलों की  मदद कर नेक व्यक्ति बनने की जानकारी दी गईं। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई साथ ही हेल्प लाइन नम्बर डायल 112 1090, 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी। अन्य संबंध में भी बताया।

Exit mobile version