Site icon Khabribox

बागेश्वर: कभी नदी में तो कभी जंगल में छिपने वाला वारंटी धीरज चढ़ा पुलिस के हत्थे

बागेश्वर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।  एनडीपीएस एक्ट का वांरटी धीरज थापा को आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया । लगभग तीन दिनों तक वह पुलिस को छकाता रहा। कभी नदी में तो कभी जंगल में छिपता रहा।

रात करीब 11 बजे दबोचा गया वारंटी

गुरुवार की शाम छह बजे से पुलिस ने कॉबिंग तेज कर दी, रात करीब 11 बजे नुमाईशखेत के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।  न्यायालय के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Exit mobile version