Site icon Khabribox

बागेश्वर: गर्भवती महिला को उपचार के लिए पड़ी ए०बी० पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता,ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षी ने शीघ्र किया रक्तदान

आज दिनांक 29-04-2023 को  मीडिया सेल पुलिस कार्यालय बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला को उपचार हेतु ए०बी० पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है।

गर्भवती महिला को 01 यूनिट AB+ रक्तदान किया गया

        उपचार हेतु रक्तदान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर अभिसूचना इकाई में नियुक्त महिला आरक्षी दीपा बोरा ड्यूटी के दौरान बिना देरी किये शीघ्र ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर में गयी तथा उपचार हेतु गर्भवती महिला को 01 यूनिट AB+ रक्तदान किया गया।

जनपद पुलिस की सराहना करते हुए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया

     इलाज के लिये समय पर ए०बी० पॉजिटिव रक्त मिलने पर परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा जनपद पुलिस की सराहना करते हुए महिला आरक्षी दीपा बोरा का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version