Site icon Khabribox

बागेश्वर: नंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, इस दिन से होगा आगाज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में माँ नंदा भगवती मंदिर दोफाड़ में नंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

नंदा देवी महोत्सव का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन 10 से 12 सितंबर तक होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एक बैठक भी हुई। जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गईं। साथ ही बताया कि महोत्सव के शुभारंभ पर छातीखेत के शिव मंदिर से नंदा देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में पंचआरती का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।

Exit mobile version