Site icon Khabribox

बागेश्वर: ‘हरियाली अभियान’ की तैयारी तेज, जनपद में लगाए जाएंगे इतने लाख पौधे, पौधों की जीवितता पर रहेगा विशेष ध्यान, डीएम ने दिए यह निर्देश

बागेश्वर: आगामी वृक्षारोपण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों एवं विकासखंडों के लिए निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्यों की प्रगति जांची गई और अभियान को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिसमें वर्ष 2026-27 के इस प्रस्तावित अभियान के तहत पूरे जनपद में सामूहिक रूप से कुल 18,65,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों के संरक्षण और उनके जीवित रहने (सर्वाइवेल रेट) पर भी विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

किया शामिल

​एस.डी.ओ. महेंद्र सिंह गोसाई ने बताया कि इस महाअभियान में वन विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, रेशम, भेषज, सगंध पौधा केंद्र और खनन विभाग को शामिल किया गया है। इसके अलावा बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट विकासखंडों को भी पौधारोपण का जिम्मा सौंपा गया है।

Exit mobile version