Site icon Khabribox

बागेश्वर: राज्य सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्सव के साथ मनाया गया जन सेवा दिवस, सरकार की एतिहासिक उपलब्धियों की दी जानकारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बागेश्वर में जन सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों प्रमुख योजनाओं,उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान,लगभग तीस से अधिक रेखीय विभागों ने अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए,और नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को चेक वितरण व कृषि यंत्र,उपकरण,दवाइयां,बीज आदि वितरित किए गए। साथ ही चिकित्सा शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। और डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। राज्य स्तर देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को बागेश्वर में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सेवा,सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर प्रशासक ब्लॉक कपकोट गोविंद सिंह दानू,बागेश्वर पुष्पा देवी,अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गीता ऐठानी,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया,महामंत्री संजय परिहार,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा/चेयरमैन रेडक्रॉस अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,कुंदन परिहार,मनोहर राम, विक्रम शाही,दलीप खेतवाल,वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा,रमेश पर्वतीय घनश्याम जोशी, संजय शाह जगाती,दीपा आर्या,एडीएम एनएस नबियाल,एसडीएम मोनिका,पीडी शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या,जिला सेवायोजन अधिकारी पीसी गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व भारी संख्या में आमजनता मौजूद रही।

Exit mobile version