बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर बागेश्वर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 06.08.2026 को बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।
जारी किया आदेश
जिस पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट, बागेश्वर द्वारा आदेश जारी किया गया है कि दिनांक 06.08.2026 (बृहस्पतिवार) को जनपद के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।