Site icon Khabribox

बागेश्वर: जल्द होगा डंगोली-छटिया-कुलाऊं मार्ग में नवीनीकरण कार्य, इतनी आएगी लागत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गरूड़ क्षेत्र के डंगोली-छटिया-कुलाऊं मार्ग में नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।

लोगों को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार इसके लिए लोनिवि नवीनीकरण मद के 8.40 लाख की लागत से सड़क में नवीनीकरण कार्य करवाने की तैयारी कर रहा है। बताया कि लोनिवि सड़क नवीनीकरण मद से सड़क में दो सेंटीमीटर पीसी कार्य करवाएगी। सड़क पर हो रहे जलभराव की रोकथाम के लिए कच्ची नाली का निर्माण किया जाएगा। जर्जर हो चुके साइन बोर्ड का नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। जिसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा। इससे आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Exit mobile version