Site icon Khabribox

बागेश्वर: आज धनतेरस पर रोडवेज डिपो को मिलेंगी दो बसें, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज धनतेरस पर डिपो को दो नई बसों की सौगात मिलने वाली है।

दो बसों की सौगात

मिली जानकारी के अनुसार जिले में रोडवेज डिपो बनने के बाद पहली बार नई बसें आ रहीं हैं। जिले में चार सितंबर 2022 को रोडवेज डिपो का शुभारंभ हुआ था। उद्घाटन के समय डिपो को 15 बसें मिली थीं लेकिन सभी बसें पुरानी थीं। बताया कि देहरादून से आज मंगलवार को दो नई बस डिपो में पहुंच जाएंगी।

Exit mobile version