Site icon Khabribox

बागेश्वर: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल इतने सितंबर से, इन खेलों के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

बागेश्वर: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का सपना देखने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जरूरी अवसर है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन आगामी 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को जिला खेल कार्यालय (इंडोर स्टेडियम) में किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में कुल 16 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग, क्रिकेट और फुटबॉल शामिल हैं।

​इसमें करेंगे प्रतिभाग

​जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी 7 और 8 अक्तूबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (रायपुर, देहरादून) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version