Site icon Khabribox

बागेश्वर: शंकर व हेमा की टीम ने जीती फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

खेल का आयोजन-

इस प्रतियोगिता के अंडर-40 आयु वर्ग का खिताब शंकर कोरंगा और हेमा कोरंगा की टीम ने जीता। वही 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संजय वर्मा और विपिन कर्नाटक की जोड़ी ने बाजी मारी। महिला ओपन की विजेता अंजली बसेड़ा और मनीषा बघरी की टीम रही। विजेता प्रतिभागियों को निशुल्क स्वास्थ्य मेले में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version